आगरालीक्स… आगरा में सीएनजी पंप पर 2000 रुपये का नोट देने पर चले लात घूंसे, कार चालक को पीटा, वीडियो वायरल। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

आगरा के खेरिया मोड़ पर सीएनजी पंप है। बुधवार को सीएनजी पंप पर सराय ख्वाजा के रहने वाले जावेद अपने साथी के साथ कार में सीएनजी डलवाने के लिए पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 700 रुपये की सीएनजी डलवाई। कर्मचारी को 2000 रुपये का नोट दे दिया। कर्मचारी ने 2000 रुपये का नोट लेने से इन्कार कर दिया, पीछे और भी कार खड़ी थी। जावेद से कार साइड में करने के लिए कहा, इससे मामला और बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
वीडियो में कार चालक को पीटते हुए दिखाई दे रहा कर्मचारी
विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। सीएनजी पंप के कर्मचारी ने कार चालक की पिटाई लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लगे गए। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह कहा कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों के बीच राजीनामा हो गया। सीएनजी पंप पर कर्मचारी द्वारा कार चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।