आगरालीक्स……आगरा के आंबेडकर विवि में पीएचडी शोधार्थियों ने जमकर हंगामा किया, आरडीसी की फीस 600 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने पर विरोध किया।

विवि के सत्र 2021 22 में प्री पीएचडी कोर्स वर्क में उत्तीर्ण शोधार्थियों को सिनान्सिस जमा करनी है, पीएचडी में पंजीकरण की फीस एक हजार रुपये थी, सिनोप्सिस जमा करने के लिए आरडीसी की फीस 10000 रुपये कर दी गई। इसे लेकर छात्रों ने विरोध किया, कुलपति प्रो. आशु रानी से मिले, उन्होंने कहा कि अन्य विवि में आरडीसी की फीस अधिक है और विवि में फीस बहुत कम है। इसलिए फीस बढ़ाई गई है, इसे अब कम नहीं किया जाएगा।