Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News : Cyber cell start investigation in teacher died after digital arrest in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra Video News : Cyber cell start investigation in teacher died after digital arrest in Agra #Agra

193

आगरालीक्स..Agra Video News .. वीडियो न्यूज आगरा में डिजिटल अरेस्ट के बाद शिक्षिका की मौत के मामले में साइबर सेल ने जांच की शुरू। बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की कहकर मांगे थे एक लाख रुपये। ( Agra Video News : Cyber cell start investigation in teacher died after digital arrest in Agra )


आगरा के सुभाष नगर अलबतिया में रहने वालीं मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में शिक्षिका हैं। 30 सितंबर को वे स्कूल में थीं, उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिस नंबर से कॉल आई उस पर पुलिस की वर्दी में फोटो था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉल करने वाले ने शिक्षिका से कहा कि आपकी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ लिया है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आपकी बदनामी ना हो, बेटी के फोटो वायरल ना हों इसके लिए कॉल किया है। एक लाख रुपये भेज दो तो उसे छोड़ दिया जाएगा। ​


15 मिनट तक रखा डिजिटल अरेस्ट
फोन करने वाले ने एक नंबर भेजा, जिस पर एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि 15 दिन में इस नंबर पर एक लाख रुपये भेजने हैं नहीं हो बेटी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। इससे शिक्षिका घबरा गईं, उन्होंने अपने बेटे दीपांशु को कॉल की।
बेटे के पूछने पर खुल गया मामला
सदमे में आई शिक्षिका ने बेटे दीपांशु से कहा कि बैंक से एक लाख रुपये निकाल ले और एक नंबर पर भेज दे। वह नंबर भी भेज दिया। दीपांशु ने नंबर देखा तो शक हुआ, नंबर पाकिस्तान का लग रहा था तो उन्होंने मां से पूछा, उन्हें बताया कि नंबर गलत लग रहा है। घबराई हुई शिक्षिका मालती वर्मा ने बेटे को कॉल के बारे में बताया, दीपांशु ने मां को बहुत समझाया लेकिन बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की कॉल से वे डर गईं।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही बिगड़ी तबीयत, मौत
वे स्कूल से घर आ गईं। दीपांशु ने अपनी दोनों बहनों से पूछा वे पढ़ाई कर रही हैं और स्कूल में थी, उन्होंने दोनों बहन से कहा कि मां को व्हाटस एप कॉल कर लें उन्होंने कॉल भी की लेकिन मालती वर्मा सदमे से बाहर नहीं निकल सकी, दोपहर 3.30 बजे वे घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई, उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी मौत हो गई। इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि साइबर सेल को जांच दी गई है।

https://twitter.com/RajanSonkarlive/status/1842031783958778088

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट
डिजिट अरेस्ट में पुलिस, सीबीआई, ईडी सहित अन्य सरकारी एजेंसी के अधिकारी बनकर साइबर क्रिमनल कॉल करते हैं। कॉल कर उस व्यक्ति और उसके बेटे बेटियों के बारे में कहा जाता है कि वे किसी रैकेट में पकड़े गए हैं, ईडी की जांच चल रही है बैंक से ज्यादा रकम का ट्रांसजेक्शन किया है। डराने और धमकाने के बाद इस पूरे मामले से बचने के लिए निर्धारित समय में पैसे की डिमांड की जाती है। यह भी कहा जाता है कि यह किसी को ना बताएं, वीडियो कॉल की गई है तो कॉल को ना काटें। जिससे लोग डर जाएं और ट्रांसजेक्शन कर देते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!