आगरालीक्स ….आगरा के कीठम के जंगल में लगी भीषण आग, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें.

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में घना जंगल है। बुधवार रात को बिजली की लाइन से चिंगारी उठने से जंगल में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती गईं, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे
आग लगने की जानकारी होने पर कीठम के कर्मचारी पहुंच गए, आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग की लपटें हवा चलने से तेज होती गई। कुछ ही देर में जंगल का एक हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग बुझाने के प्रयास में स्थानीय लोगों के साथ कर्मचारी जुटे रहे।