आगरालीक्स…ताजमहल के दक्षिण गेट पर लगी आग. वीडियो वायरल. धुएं का गुबार छा गया
आगरा में रविवार को ताजमहल के दक्षिणी गेट पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया. आग दक्षिणी गेट की दायीं तरफ बनी कोठरियों के ऊपर से गुजर रहीं एलटी लाइन के केबिल के ज्वाइंटर से लगी. इसमें अचानक चिंगारी उठी और तेजी से धुआं फैल गया. उएएसआई के कर्मचारियों ने टोरंट को इसकी सूचना दी जिसके बाद शटडाउन किया गया. दो घंटे में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया गया.
2018 से बंद है यह गेट
ताजमहल में दक्षिणी गेट 2018 से बंद है. इसका कारण पर्यटकों का प्रवेश सुरक्षा है. इस स्थान पर पर्यटकों के जाने की अनुमति नहीं है. एएसआई ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से ताजमहल में कोई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई. टोरंट की टीम ने दो घंटे में मरम्मत कर ली थी. स्मारक को आग से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.