आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली गेट पर दो घंटे से जाम..एंबुलेंस, स्कूल बस तक फंसी..देखें वीडियो
आगरा के दिल्ली गेट चौराहे पर पिछले दो घंटे से जाम लगा हुआ है. दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. हाल ये है कि एंबुलेंस से लेकर स्कूल बस तक इस जाम में फंसी हुई हैं. चौकी के पुलिसकर्मी आदि इस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रहे थे.
हर रोज लगता है जाम
आगरा का दिल्ली गेट चौराहे पर आज ही जाम नहीं लगा है. इस चौराहे पर हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है. खासकर दोपहर के समय तो विकराल हो जाती है. स्कूलों की छुट्टी का समय और कई अस्पताल होने के कारण यहां जाम बना रहता है. कभी—कभी जाम की स्थिति यहां से मदिया कटरा चौराहे तक पहुंच जाती है.