आगरालीक्स…यूपी के सभी स्कूलों में अनिवार्य किया जाएगा ‘वंदे मातरम’ का गायन. गोरखपुर में सीएम योगी का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक स्कूल और शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य किया जाएगा. सीएम योगी गोरखपुर में एकता पदयात्रा में शामिल हुए थे जहां उन्होंने इसका ऐलानकिया. उन्होंने कहा कि यूपी के अब सभी स्कूलों में ‘वंदे मारतम’ का नियमित और जरूरी गायन किया जाएगा. यह कदम नागरिकों में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और गौरव की भावना को प्रेरित करेगा.
अब कोई नया जिन्ना न पैदा हो
सीएम योगी ने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले तत्वों की पहचान करना हमारा कर्तव्य है. ये नए जिन्ना बनाने की साजिश का हिस्सा हैं. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में फिर कभी कोई नया जिन्ना न उभरे. विभाजनकारी इरादों को जड़ जमाने से पहले ही दफना देना चाहिए.