आगरालीक्स …आगरा में टीला माईथान जैसा हादसा होने से बाल बाल बचा, सेठ गली में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बगल का मकान भरभरा कर गिरा। वीडियो।
आगरा की सेठ गली में पुराने मकान बने हुए हैं, इन मकानों को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। सेठ गली में बल्केश्वर के रहने वाले मनीष बंसल बेसमेंट का निर्माण कार्य करा रहे थे, सोमवार दोपहर 1.30 बजे जहां निर्माण कार्य चल रहा था उसके बगल में स्थित लवेश्वर गुप्ता के तीन मंजिला मकान के पीछे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जब मकान भरभरा कर गिरा उस समय मकान के उस हिस्से में लवेश्र गुप्ता के परिजन नहीं थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
दिया जा चुका है नोटिस
इस मामले में एडीए की सचिव श्रदृधा शांडिल्यायन का कहना है कि निर्माण कार्य कराने के लिए एडीए से बिना मानचित्र स्वीक्रत कराए काम कराया जा रहा था। चार अप्रैल को काम बंद करने के लिए नोटिस भी दिया गया था, भवन जर्जर होने के कारण गिर गया कोई जनहानि नहीं हुई है। इस मामले में निर्माणकर्ता मनीष बंसल सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साइट को सील किया जाएगा।