आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम हाउस टैक्स के 20 बकाएदारों पर मुकदमा दर्ज कराएगा।
आगरा में नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया था, हाउस टैक्स के बकाएदारों ने बकाया भुगतान कराया गया था। 20 ऐसे बकाएदार थे जिन्होंने चेक दिया था लेकिन उनका चेक बाउंस हो गया।
दर्ज कराया जाएगा मुकदमा, सख्त प्रावधान
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि हाउस टैक्स के बकाएदारों को कई मौके दिए गए लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। अभियान चलाने पर जो चेक दिए, वह भी गलत मंशा से दिए इसलिए चेक बाउंस हो गए। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, इस एक्ट में चेक की रकम से दोगुना अर्थदंड व दो साल तक की जेल तक हो सकती है।