आगरालीक्स…आगरा में पत्नी से नाराज पति पुल पर चढ़ा. फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या की देने लगा धमकी…वीडियो देखें और जानें इस अजब—गजब मामले को
आगरा में पत्नी के मायके से न जाने पर नाराज पति इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. युवक की इस हरकत पर भीड़ जुट गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया. वहीं राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.चुपचाप पुलिसकर्मी ने पीछे से दबोचा
युवक शमसाबाद रोड स्थित इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर की रेलिंग पर बैठ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. 112 नंबर पर सूचना मिले के बाद पीआरवी टीम से कमांडर अरविंद प्रताप सिंह, सब कमांडर अजय कुमार, रोहतान सिंह और गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए. युवक पुल से लगातार कूदने की धमकी देर रहा था तभी अरविंद सिंह चुपचाप युवक के पीछे पहुंचा और एक झटके में युवक को पकड़कर पीछे खींच लिया.
पुलिस ने बताया कि युवक का नाम दीपक पुत्र बलवीर है जो कि फर्रूखाबाद का रहने वाला है. दीपक की पत्नी अपने मायके ताजगंज के गुटिला आई हुई थी. दीपक अपनी पत्नी को लेने के लिए पहुंचा था लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया. इस बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया और गुस्से में युवक ने ये हरकत कर डाली. पुलिस अब दोनों पक्षों को समझा रही है.