आगरालीक्स… आगरा में रिटायर बैंकर्मी की हत्या, घर से टहलने के लिए निकले थे, वीडियो के लिए क्लिक करें।

आगरा के बरहन में शनिवार सुबह खेत में रिटायर बैंक कर्मी कोमल सिंह का शव मिला, उसके पास ही एक स्कूटी खड़ी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कोमल सिंह बैंक से रिटायर हैं, वे शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए गए थे। रात तक उनके न लौटने पर परिजनों ने तलाश की।
गला दबाकर हत्या की आशंका
शनिवार सुबह कोमल सिंह का शव खेत में मिल गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिटायर बैंककर्मी कोमल सिंह की गला दबाकर हत्या की गई। उनके शरीर पर कई जगह निशान भी हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।