आगरालीक्स… वीडियो …आगरा की एक काॅलोनी में कोठी के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़, आग लगाई, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में मुरली विहार काॅलोनी है। काॅलोनी में 100 कोठी हैं, गुरुवार रात दो बजे काॅलोनी में कोठी के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद कारों में आग लगा दी, आग की लपटें तेज होने पर काॅलोनी के लोगों को पता चला, वे अपने घर से बाहर निकल आए।
आधा दर्जन से अधिक कारों में तोड़फोड़
कारों में आग लगने पर लोग कोठी से बाहर निकल आए, आधा दर्जन कारों में तोड़फोड़ और काग लगने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध पकड़ा
कोठी में घरों में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।