Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: The first phase of Census 2027 will begin on April 1, with 33 questions to be asked…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: The first phase of Census 2027 will begin on April 1, with 33 questions to be asked…#agranews

232

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में जनगणना 2027 शुरू हो रही है. इसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे.यह भी पूछा जाएगा कि कौन सा अनाज सबसे ज्यादा खाते हैं. जानें सवालों के बारे में

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस कराई जाएगी. जनगणना का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है जो कि 30 सितंबर 2026 तक चलेगा. आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक की. इस जनगणना में 33 सवाल पूछे जाएंगे.

ये सवाल होंगे शामिल
इस बार जनगणना में 33 सवाल पूछे जाएंगे जिसमें घर की संरचना और परिवार की स्थिति के साथ ही घर में सबसे ज्यादा खाने वाले अनाज की भी जानकारी ली जाएगी. मकान कच्चा है या पक्का, दीवार और छत किस चीज की है. घर में कितने सदस्य हैं और घर का मुखिया पुरुष है या हिला. वह किस सामाजिक वर्ग से है. घर में कितने विवाहित जोड़े हैं.इसके सवाल पूछे जाएंगे. वहीं परिवार को मिलने वाली सुविधाएं जैसे पीने का पानी, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली जाएगी. घर में साइकिल, बाइक, कार जैसे साधन हैं या नहीं.

स्वतंत्रता के बाद 8वीं बार होगी जनगणना
जिलाधिकारी ने बताया कि यह जनगणना भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 08 वीं जनगणना होगी. निर्देश दिए कि सभी फील्ड ट्रेनर को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग कराई जाए. बैठक में जनगणना अधिनियम, नियमों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी करें. उन्होंने यह भी बताया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) का भी प्रावधान होगा. इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी.

पूरी तरह डिजिटल होगी जगणना
बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व ने बताया कि वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस माध्यम से कराई जाएगी. दूसरे चरण की मतगणना 09 फरवरी से की जाएगी, नागरिकों को मोबाइल एप के जरिए स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए संबंधित एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी. उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण की शुरुआत पहले सुपरवाइजर स्तर से कराई जाएगी इस कार्य में शिक्षकों, लेखपालों तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी.

ये होंगे जनगणना में शामिल
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी, डीपीआरओ/अपर जिला जनगणना अधिकारी, डीआईओ(एनआईसी)/अपर जिला जनगणना अधिकारी, डीईएसटीओ/अपर जिला जनगणना अधिकारी, अपर नगरायुक्त/नगर जनगणना अधिकारी,बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, तथा एक सदस्य जनगणना कार्य निदेशालय का प्रतिनिधि को शामिल किया गया है. बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 के संबंध में 04 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, जबकि जनपद में 160 फील्ड ट्रेनर तैनात किए जाएंगे, नगर निगम हेतु 64 फील्ड ट्रेनर, 10527 प्रगणक तथा 1700 से अधिक सुपरवाइजर तैनात होंगे, जिनका प्रशिक्षण का कार्य मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जाएगा. बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड,जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा,डीपीआरओ मनीष कुमार डीईएसटीओ मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान...

error: Content is protected !!