आगरालीक्स…आगरा में बारिश थमते ही भीषण जाम (Video). हाइवे से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर जाम में फंसे वाहन, वाहनों की तेज आवाज
आगरा में शाम पांच बजे से हो रही बारिश तो थम गई है लेकिन इसके बाद जाम की विकट स्थिति बन गई है. शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर हाइवे, हर ओर जाम ही जाम दिखाई दे रहा है. वाहनेां की तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं. लोगों को कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग रहा है. आगरा के टेढ़ी बगिया, रामबाग, वाटर वक्र्स, सिकंदरा, बोदला और एमजी रोड की स्थिति सबसे अधिक जाम की है.काले घने बादलों के साथ हुई बारिश
आगरा में पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी थी जिसके कारण लोग बेहाल थे लेकिन आज शाम चार बजे के बाद से मौसम बदला और आगरा में काले घने बादलों का डेरा लगा. इसके बाद तेज और झमाझम बारिश हुई और यह बारिश करीब डेढ़ घंटे तक चली.