आगरालीक्स…एक समय ऐसा भी आता है, जब परछाई भी साथ छोड़ देती है। ऐसा होना है 21 और 22 जून की दोपहर को। जानिये क्या है कारण
मौसम साफ रहा तो दिखेगी खगोलीय घटना

मौसम साफ रहा तो यह खगोलीय घटना 21 और 22 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट के लगभग पर होगी। इसमें परछाई भी आपका साथ छोड़ देगा। ऐसा सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा के लंबवत होने से होगा। 23 जून से दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे और रात बड़ी।
दोपहर साढ़े बारह बजे सूर्य की किरण होंगी इस समय लम्बवत

इस वर्ष 21 एवं 22 जून को दोनों दिवस दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरण लम्बवत होने के कारण परछाई शून्य हो जाएगी। इस वर्ष खगोलीय नजारे को दोनों दिन देख सकेंगे।
22 जून को दिन 13 घंटे 34 मिनट का होगा
22 जून को दिन सबसे बड़ा लगभग 13 घंटे 34 मिनट का और रात केवल 10 घंटे 26 मिनट की होगी। 22 जून के बाद सूर्य की गति दक्षिण की ओर होगी।
इसके बाद दिन छोटे होना शुरू हो जाएगा
22 जून के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे। 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होंगे।