आगरालीक्स…आगरा में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना..लेकिन गर्मी नहीं होगी कम. गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा….पढ़ें पूरी खबर
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन के साथ—साथ रात को भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री के आसपास रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 25.4 दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में गर्मी का कहर अभी यूं ही चलता रहेगा. हालांकि अगले दो दिन हल्की बूंदाबांदी और आंधी की संभावना भी जताई गई है लेकिन इसका मौसम पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा. गर्मी पहले की तरह ही रहेगी. तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा.
आने वाले दिनों ये रहेगा तापमान
| 15-Apr | 24.0 | 42.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 16-Apr | 22.0 | 40.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 17-Apr | 21.0 | 39.0 | Mainly Clear sky | |
| 18-Apr | 22.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
| 19-Apr | 24.0 | 41.0 | Mainly Clear sky | |
| 20-Apr | 23.0 | 41.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |