आगरालीक्स…आगरा के आसपास के क्षेत्र मथुरा, फिरोजाबाद में क्या है कोरोना की स्थिति, सौ किलोमीटर दूर ग्वाालियर में है लॉकडाउन..पढ़ें पूरी खबर
तेजी से चपेट में ले रही महामारी
कोरोना महामारी तेजी से इस बार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. हर दिन नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. देशभर में एक दिन में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा इस समय दो लाख के करीब है तो वहीं आगरा सहित आसपास के जिलों में भी रोजाना रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं. गुरुवार को आगरा में 295 कोरोना संक्रमित मिले, जो कि एक दिन में अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या है.
आसपास के जिले भी प्रभावित
कोरोना महामारी के कारण आगरा ही नहीं बल्कि आगरा के आसपास के जिले भी काफी प्रभावित हैं. फिरोजाबाद और मथुरा में भी लगातार काफी संख्या में कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं. इसके अलावा आगरा से सौ किलोमीटर दूर ग्वाालियर में इस समय लॉकडाउन यानी कोरोना कफ्यू लगा हुआ है. इसके अलावा एटा, मैनपुरी में भी कोरोना की रफ्तार तेज है. फिरोजाबाद में गुरुवार को कोरोना के 95 केस मिले हैं जो कि अभी तक का यहां पर सबसे अधिक है. इसके अलावा मथुरा में भी इस समय सौ के करीब रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं. एटा और मैनपुरी में भी संक्रमितों का आंकड़ा 50 के करीब है. वहीं बात अगर ग्वालियर की करें तो यहां पर आज से 22 अप्रैल की सुबह छह बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगा दिया गया है. यहां हर रोज 800 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यहां पर कड़ी सख्ती लगाई गई है. लोगों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए टीम गठित की गई है. बेवजह बाहर निकलने वालों को रोका जा रहा है.