आगरालीक्स…आगरा में आज गर्मी का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा. अनुमान लगाइए कितना तापमान रहा होगा, ट्रांसफार्मर में लगाने पड़े कूलर. एसी भी फेल
आगरा प्रचंड गर्मी से दहक रहा है. आसमान से आग बरस रही है. हाल बेहाल है. दोपहर को बाहर निकलने पर शरीर झुलस रहा है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. बाजार खाली पड़े हुए हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें जलाना शुरू कर देती हैं. सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप असहनीय हो रही है. शाम 6 बजे तक धूप का तेज ताप बना रहता है. रात को भी गर्मी बढ़ी है. भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों में भी अब कूलर लगाने पड़े हैं.
पहली बार 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान
आगरा में इस बार भीषण गर्मी का आलम ये है कि इस बार पहली बार आगरा का तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार 50 साल पहले आगरा का तापमान इतना रहा था. 1974 में आगरा का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आगरा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहर बना हुआ है. रात को भी गर्मी बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
तीन दिन और रहेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल तीन दिन और भीषण गर्मी रहेगी. एक जून के बाद ही तापमान में कुछ कमी आ सकती है लेकिन तब तक लोगों को इसी तरह की प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा. मानसून भी एक जून को केरल से टकराएगा और यह 20 जून के बाद यूपी में दस्तक देगा. आगरा में पहली बारिश की संभावना 25 जून को जताई गई है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/05/24) 48.6
Departure from Normal(oC) 5.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/05/24) 30.1
Departure from Normal(oC) 3.3