आगरालीक्स…आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म. मार्च में ही 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान. रिकॉर्ड गर्मी ने किया बेहाल…
मार्च के महीने में आगरा में गर्मी ने अपने तेवर सख्त कर दिए हैं. हाल ये है कि अभी से ही मई जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है. पूरे यूपी में आगरा इस समय सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. सुबह से निकल रही चमकीली और तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है. दिन के साथ अब रात को भी गर्मी बढ़ गई हैैैैैैैैैैैैैैैै. घरों व आफिसों में एसी तक चलना शुरू हो गए हैं.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पूरे यूपी में सबसे अधिक है. दूसरे नंबर पर झांसी है जहां का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस है. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है. आगरा में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 11/03/26) 38.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/03/26) 19.1
Departure from Normal(oC) 5.1