आगरालीक्स…आगरा प्रदेश में सबसे गर्म. 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. उमस ने किया बेहाल, शाम को हवाएं चलने से मिली गर्मी से राहत…कई जगह बूंदाबांदी भी
आगरा में लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं. दिन में निकली धूप और उमस ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. दोपहर में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल भरा हो रहा है. कुछ ही सेकंड में पूरा शरीर पसीने से लथपथ हो जा रहा है. शनिवार को भी दोपहर तक कुछ ऐसा ही हाल रहा. हालांकि शाम के समय बादलों का डेरा आसमान में लगा और हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली. लेकिन शनिवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. लेकिन गर्मी कम नहीं होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/05/25) 42.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/05/25) 28.3
Departure from Normal(oC) 1.1