आगरालीक्स…आगरा यूपी में सबसे गर्म शहर रहा आज. 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—मार्च में ही गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर और कड़े कर दिए हैं. दिन में निकल रही चिलचिलाती धूप ने तापमान को बढ़ाया है. रविवार को सूर्य के तेवर कुछ ज्यादा ही नजर आए. हाल ये रहा कि आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. आगरा का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि मार्च में ही इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी.आगरा में लोगों ने घरों और आफिसों में पंखे तेज चलाने शुरू कर दिए हैं. सुबह के समय जरूर हल्का मौसम ठंडा रहता है लेकिन दिन निकलने के साथ ही गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर रही हे. आईएमडी के अनुसार रविावर को आगरा का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झांसी दूसरे नंबर पर हा जहां का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 08/03/26) 37.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/03/26) 17.7
Departure from Normal(oC) 3.4