आगरालीक्स…अक्टूबर में आगरा का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस. मानसून विदा होते ही गर्मी फिर से करने लगी परेशान. दिन में निकल रही तेज धूप…जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
मानसून विदा होते ही आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया है. दिन में निकल रही तेज धूप से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है. शाम के समय उमस महसूस हो रही है. आधी रात के बाद ही मौसम में थोड़ी ठंडक आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में गर्मी का प्रभाव रहेगा. दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन रात का मौसम धीरे धीरे ठंडा और होने लगेगा. फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/10/26) 36.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/10/26) 23.3
Departure from Normal(oC) -0.1