आगरालीक्स…आगरा में बारिश के सारे अनुमान हो रहे फेल. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—चार दिन होगी भारी बारिश. दोपहर में खिल रही तेज धूप. उसमभरी गर्मी से लोग बेहाल
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों का तेल निकालकर रख दिया है. सुबह हो, दोपहर हो, शाम हो या फिर रात, गर्मी के कारण हाल बेहाल है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम के बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं. चिडचिड़ापन लोगों में छा रहा है. मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है लेकिन आगरा में मौसम विभाग के सारे अनुमान फेल हो रहे हैं. बारिश तो दूर की बात दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसमविभाग का अभी भी अनुमान है कि चार दिन आगरा में अच्छी बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/08/25) 35.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/08/25) 26.7
Departure from Normal(oC) 0.4