आगरालीक्स…आगरा में पलभर में बाइक हो गई चोरी. रेपीडो चालक ने बाइक खड़ी की, थोड़ी दूर गया, वापस आया तो बाइक थी गायब…रिपोर्ट दर्ज
आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत बाग मुजफ्फर खां में मनीष गर्ग पुत्र प्रमोद गर्ग रहते हैं. मनीष गर्ग अपने बाइक के जरिए रेपीडो में भी सर्विस करते हैं. थाना छत्ता में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मनीष गर्ग ने बताया कि वह अपनी बाइक यूपी 80 ईवाई 3704 टीवीएस को रेपीडो में चलाता हूं. 7 अगस्त को लगभग रात 12 बजकर 39 मिनट पर ये एक व्यक्ति् को बाइक से छोड़ने बेलनगंज आया था. इन्होंने अपनी बाइक टोरंट पावर के पास खड़ी कर दी और कस्टमर के सथ थोड़ी दूर चला गया. जब वह वापस आया तो उसे उसकी बाइक वहां से गायब मिली.मनीष गर्ग ने बाइक को आसपास कई जगह तलाश लेकिन बाइक का पता नहीं चला. इस पर उन्होंने 16 अगस्त को थाना छत्ता में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक चोरी कैद हुई है.