आगरालीक्स…आगरा का मौसम हुआ खुशनुमा. बादल और बूंदाबांदी ने उमस से दिलाई कुछ राहत. जानें बारिश का क्या है पूर्वानुमान
आगरा का मौसम खुशनुमा हो गया है. कल से आसमान में काले घने बादलों का डेरा लगा हुआ है. हवाएं भी चल रही हैं. कभी—कभी बूंदाबांदी भी हो रही है जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने तेज बारिश के आसार जताए हैं लेकिन बादल रिमझिम ही बरसे हैं वो भी कुछ ही समय के लिए. इससे राहत इतनी हुई है कि लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत निजात मिली है.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आगरा में 28 और 29 अगस्त को जोरदार बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 26/08/25) 33.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/08/25) 26.2
Departure from Normal(oC) 0.1