आगरालीक्स…आगरा में मौसम का अजब खेल. सुबह और रात को सर्दी लेकिन दोपहर में निकल रही तेज धूप.
आगरा में मौसम का अजब खेल चल रहा है. सुबह और रात के समय जहां सर्दी महसूस हो रही है तो वहीं दोपहर को निकल रही तेज धूप निकल रही है और लोगों को हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है. लोगों का कहना है कि अगले सप्ताह से दिसंबर महीना लग जाएगा लेकिन सर्दी का प्रभाव ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. ये दोनों ही सामान्य से अधिक हैं. मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर से मौसम बदल सकता है और कोहरा छाने और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.