आगरालीक्स…. आगरा में सुबह से ही बारिश, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम।
आगरा में सोमवार की सुबह बारिश के साथ हुई। तेज हवा भी चल रही है, लेकिन सुबह का तापमान बढ़ गया है। सुबह का तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज हवा चलने के साथ बारिश होगी, अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचेगा।

कल से छंट जाएंगे बादल, निकलेगी धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से बादल छंट जाएंगे और धूप निकलेगी। इसके साथ ही दोपहर का तापमान बढ़ जाएगा। तापमान 25 डिग्री तक पहुंचेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
30-Jan 13.0 20.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
31-Jan 10.0 22.0 Mainly Clear sky
01-Feb 8.0 23.0 Mainly Clear sky
02-Feb 8.0 24.0 Mainly Clear sky
03-Feb 10.0 25.0 Mainly Clear sky
04-Feb 11.0 25.0 Mainly Clear sky