आगरालीक्स ….आगरा के शाहगंज में रंगाबजी में मारी गोली, युवक के लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।

एसीपी लोहामंडी का कहना है कि प्रथ्वीनाथ चौकी क्षेत्र निवासी आसिफ एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम को आसिफ से विवाद के बाद सादाब ने गोली मार दी, गोली पैर में लगी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंगबाजी और युवती का मामला
सादाब हेंद्र राणा गैंग का सदस्य रहा है, बताया जा रहा है कि रंगबाजी में सादाब ने आसिफ को गोली मारी। बाजार में चर्चा है कि लेन देन का विवाद और एक युवती को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।