आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में बन रहे बारिश के आसार. भीषण गर्मी से तपते आगरा को मिल सकती है राहत…वैसे आगरा आज भी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर…जानें मौसम का पूर्वानुमान
भीषण गर्मी से तपते आगरा के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज रात से या फिर कल 15 जून से तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बारिश के आसार पूरे सप्ताहभर के लिए जताए गए हैं. अगर बारिश होती है तो गर्मी से परेशान आगरावासियों को राहत मिल सकती है. प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगराइधर शनिवार को आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. आगरा का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आगरा से अधिक तापमान प्रयागराज का 45 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं झांसी का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/06/25) 44.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/06/25) 29.5
Departure from Normal(oC) 0.2