आगरालीक्स… आगरा में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट…मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान…
आगरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 4 दिन तक आगरा में जबरदस्त बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान और नीचे जा सकता है.शुक्रवार को भी आगरा में दोपहर से बारिश हो रही है. बारिश के कारण एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर बारिश के लगातार होने से कई जगह जलभराव से परेशानी हो रही है. शहर की पॉश इलाके हो या मुख्य रोड..पानी हर ओर भरा है.
बारिश से मौसम सुहाना हुआ है. तापमान लगातार कम हुआ है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा..