आगरालीक्स…आगरा में आज रात को तेज बारिश के आसार. अभी दो दिन और मिलेगी गर्मी से राहत. जानिए मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में बादल, बारिश और हवाओं से मौसम बदला हुआ है. तापमान कम हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. रविवार—सोमवार रात को भी बारिश हुई. कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं. इससे आज सुबह मौसम काफी ठंडा हो गया. हवाओं से मौसम और सुहाना हो गया. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 04/05/26) NA
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/05/26) 20.0
Departure from Normal(oC) -4.2