आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी कर रही बेहाल. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान हो रहे फेल. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं और बारिश हो नहीं रही है. बारिश होती है तो कुछ पलों के लिए जिसके कारण उमस और अधिक हो जाती है. दोपहर में निकल रही तेज धूप गर्मी को दोहरा कर रही है. ऐसे में लोगों को न तो दिन में चेन मिल रहा है और न ही रात को आराम. इधर मौसम विभाग के सारे पूर्वानुमान फेल ही साबित हो रहे हैं. मौसम विभाग ने 15 और 16 अगस्त को आगरा में भारी बारिश के आसार जताए थे लेकिन बारिश नहीं हुई है बल्कि धूप निकली.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अब मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार कम हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/08/26) 32.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/08/26) 26.5
Departure from Normal(oC) -0.2