आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान और कम हो रहा है तो दिन का तापमान और बढ़ रहा है. रात को अच्छी खासी गलन तो दिन में गर्मी का अहसास…जानें आने वाले दिनों का मौसम
आगरा में इस समय मौसम का अजब खेल चल रहा है. जनवरी का महीना है और सर्दी अच्छी खासी होनी चाहिए लेकिन दिन में तेज धूप निकल रही है और गर्मी का अहसास हो रहा है. हालांकि रात के समय गलन अभी भी बरकरार है. इसका असर तापमान पर भी हो रहा है. आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले दिनों तक लगभग ऐसा ही मौसम रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/01/25) 25.5
Departure from Normal(oC) 0.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/01/25) 7.3
Departure from Normal(oC) -1.7