आगरालीक्स…आगरा के बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन…तिरंगा यात्रा भी निकाली..देखें वीडियो
सौरभ निकुंज, दयालबाग स्थित बी.डी. कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 76 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद प्रेमदास और विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सचिन दिवाकर ने भाग लिया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और तिरंगे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद स्वच्छता अभियान रैली को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सौरभ निकुंज से शुरू होकर निराला नगर, टैगोर नगर होते हुए दयानंद बाग पर संपन्न हुई। रैली में छात्रों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. देवव्रत शर्मा ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों को उनके आदर्शों और मार्गदर्शनों पर चलने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डॉ. वीना सारस्वत ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देशभक्ति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों और शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन देशप्रेम, स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रेरणा साबित हुआ।