आगरालीक्स…आगरा में उसमभरी गर्मी बरकरार. तापमान फिर से बढ़ने लगा. आने वाले तीन दिन बारिश के कोई आसार नहीं.
आगरा से शायद बादल रूठ गए हैं. इसीलिए छाने के बावजूद वो बरस नहीं रहे हैं. मौसम विभाग ने अभी तक आगरा में तीन से चार बार झमाझम बारिश के आसार जताए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है. कुछ ही देर की हल्की बूंदाबांदी जरूरी हो जाती है. शुक्रवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए हुए थे लेकिन बादल छाकर निकल गए और दोपहर में तेज धूप निकली. इससे तापमान फिर से बढ़ा है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन आसमान साफ रह सकता है और बारिश के आसार बहुत ही कम हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/07/26) 33.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/07/26) 26.8
Departure from Normal(oC) 0.1
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 3.1