आगरालीक्स…आगरा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. लेडी लॉयल हॉस्पिटल, सीएम ग्रिड रोड सहित करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. जानिए कौन—कौन से हैं प्रोजेक्ट्स…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 25 जुलाई केा आगरा आ रहे हैं. आगरा में सीएम येागी 150 बेड लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड समेत करोडों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसकेआलवा कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शास्त्रीपुरम और यूपीएसआईडीसी का जलभराव दूर करने के लिए नाला, कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास जैसी योजनाओं का शिलान्यास भी सीएम करेंगे.इनका करेंगे शिलान्यास
93.81 करोड़ से 150 बैड लेडी लॉयल हॉस्पिटी निर्माण कार्य
79.15 करोड़ से सुभाष पार्क—मारुति एस्टेट के बीच सीएम ग्रिड रोउ
65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण
18.79 करोड़ से सदरवन कच्चे नाले का पक्कीकरण कार्य
16.09 करोड़ से डीआईओएस के नए भवन का निर्माण
15.26 करोड़ की लागत से श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास
13.46 करोड़ से वर्किंग वूमेंस हॉस्टल का निर्माण कार्य
12.90 करोड़ से 30 मीटर मास्टर प्लान मार्ग का निर्माण
10.76 करोड़ से एसएन में रजिस्ट्रेशन कॉम्प्लैक्स का निर्माण
8.81 करोड़ से बल्केश्वर पार्क का पुनर्निमाण एवं थीम पार्क
7.07 करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा में सेंटर आफ एक्सीलेंस
3.23 करोड़ से जिला कारागार की 2 बैरक निर्माण
4.91 करोड़ से जिला कारागार में 4 नग बैरक
57 लाख से खंदारी बापू नगर में सीसी सड़क
4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क में विकास कार्य
1.07 करोड़ से सिकंदरा में आरसीसी पुलिया, डक्ट
2.77 करोड़ से सिकंदरा में साइट ए की पुलिया निर्माण