आगरा लीक्स…आगरा में बारिश ने किया मौसम सुहाना. पूरे सप्ताह बारिश होने का अनुमान. गर्मी से मिली राहत, तापमान हुआ कम
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान आगरा वासियों को बारिश ने राहत दी है. गर्म हवाओं ने लोगो को बेहाल कर दिया था. लेकिन आज सुबह बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. तापमान भी कम हुआ है. अच्छी बात ये है कि मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई है.
imd के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.