आगरालीक्स… शॉकिंग और खतरनाक, यूपी के हरदोई में युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तानी रिवॉल्वर. बोली इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे
यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाली और खतरनाक खबर सामने आई है. पिता की बेइज्जती करने पर कार सवार एक युवती ने रिवॉल्वर एक पेट्रोल कर्मी के सीने पर लगा दी और बोली कि इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पाप को हाथ लगाने की. तभी वहां अन्य लोगों ने युवती को अलग किया. लेकिन इस घटना का सीसीटीवी वायरल हो गया है और पुलिस ने युवती और उसके पिता सहित तीन पर कार्यवाही की है.
जानिए पूरा मामला
मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के साण्डी रोड स्थित hp पेट्रोल पंप का है. शाहाबाद निवासी अहसान खान यहां सीएनजी भरवाने आते है. पंप कर्मी ने पूरे परिवार को कार से उतरने को कहा इस पर अहसान खान की उनसे बहस हो गयी. पंप कर्मी ने अहसान खान को धक्का दे दिया इस पर कार में बैठी उनकी बेटी कार से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाई और उसने कर्मचारी के सीने पर रिवॉल्वर तान दी और कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पाप को धक्का मारने की.
इस घटना का सीसीटीवी वायरल हो रहा है. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस में की और केस दर्ज कराया. पेट्रोल कर्मी का कहना था कि उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सभी को कार से उतरने के लिए कहा था. अहसान खान और उनकी पत्नी उतर आए लेकिन बेटी अरीबा कार से नहीं उतरी. जब बेटी को भी उतरने के लिए बोला तो अहसान खान से बहस हो गई. जिसके बाद उनकी बेटी ने रिवॉल्वर तानी.पुलिस ने तीनों कें खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और रिवाल्वर सीज कर दिया है.