आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरस रही आग. 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा तापमान. स्कूल से दोपहर में लौट रहे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
आगरा में भीषण गर्मी का आगाज हो गया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसाने लग जाती हैं. दोपहर में धूप इतनी तेज होती है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. शुक्रवार को भी दिन में रिकॉर्ड गर्मी रही. लोगों ने दोपहर को धूप में बाहर निकलना कम कर दिया है. मजबूरी में ही लोग निकल रहे हैं. लेकिन सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. जिस समय आगरा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था उसी समय बच्चे स्कूल से गर्मी और जाम से परेशान होकर वापस घर लौट रहे थे.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में एक या दो दिन में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 17/04/26) 42.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/04/26) 24.1
Departure from Normal(oC) 1.4