आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के प्रचंड तेवर, गर्म हवाओं के थपेड़े लगे…सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बरसी आग. लगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा…इस दिन पड़ेगी बारिश
आगरा में गर्मी ने हालत खराब कर दी है. लगातार तीन दिन से आगरा प्रदेश में सबसे गर्म जिला बना हुआ है. सुबह से ही गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दे रही है. सुबह 7 बजे से ही सूरज की तेज किरणें बिखरना शुरू हो जाती है और हाल ये होता है कि 8 बजे के बाद धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. दोपहर के समय तो मानो आग बरस रही हो. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रचंड धूप निकल रही है. दिन में गर्मी के कारण रात को भी धरती तप रही है और उसकी गर्माहट महसूस हो रही है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने 13 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि बारिश होने के बाद भी गर्मी कम होने के चांस कम है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/06/25) 45.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/06/25) 28.5
Departure from Normal(oC) -0.8