आगरालीक्स…आगरा में धूप खिली तो मिली शीतलहर से राहत. दिन का तापमान बढ़ा लेकिन रात रही सीजन की सबसे ठंडी..जानिए आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में नये साल की शुरुआत से ही पड़ रही गलनभरी सर्दी से आज शुक्रवार को धूप खिलने से काफी राहत मिली है. सुबह 10 बजे से ही सूरज के दर्शन हुए और पूरे दिन अच्छी धूप खिली, इससे ठंड से तो राहत ही मिली आगरा का तापमान भी बढ़ा है.
दिन का तापमान बढ़ा, रात ठंडी
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन गुरुवार—शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. गलनभरी सर्दी के कारण रात का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन सर्दी से राहत मिल सकती है लेकिन 12 फरवरी से फिर से कोल्ड डे कंडीशन के आसार बन सकते हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/01/26) 18.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/01/26) 5.5
Departure from Normal(oC) –