आगरालीक्स…सप्ताह में पांच दिन कार्य को लेकर आगरा सहित देशभर में 27 जनवरी को बैंककर्मियों की हड़ताल का ऐलान. चार दिन तक कामकाज रहेगा ठप….
सप्ताह में 5 दिन कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक कर्मचारियों का संघ 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग पर अड़े हुए हैं.
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के तत्वावधान में बैंक कर्मचारियों के संघों ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की है. यूनियंस का कहना है कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहे. बता दें कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूएफबीयू के बीच शेष दो शनिवारों को अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी लेकिन इसे भी तक लागू नहीं किया गया है. ऐसे में बैैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की धमकी दी है.
चार दिन रह सकता है काम ठप
अगर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहते हैं तो चार दिन तक बैंकों का काम ठप हो सकता है क्योंकि माह के चौथा शनिवार 24 जनवरी को है जिस दिन बैंक बंद रहेंगी, 25 को रविवार का अवकाश तो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार चार दिन तक कामकाज प्रभावित होगा.