आगरालीक्स…(11 February 2022 Agra News) आगरा में आज धूप निकली है लेकिन कल घना कोहरा छाने की संभावना है. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम…
आगरा में आज फिर मौसम का परिवर्तन देखने को मिला. दोपहर में निकली तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया. पिछले पांच दिन से मौसम का ये परिवर्तन देखने को मिल रहा है. सात फरवरी को दिन में गर्मी महसूस हुई तो उसके आठ फरवरी को बारिश ने लोगों को भिगोया और ठंड का अहसास कराया. 9 फरवरी को दिन सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और दिन में गलन का अहसास हुआ. कल यानी दस फरवरी को सुबह कोहरा छाया तो दोपहर में मौसम धूप निकलने से ठीक हुआ. आज शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली जो कि दिन में काफी तेज महसूस हुई. इसके कारण तापमान भी बढ़ा हे.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा.हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को घना कोहरा छाने के संकेत हैं.