आगरालीक्स…. आगरा में शाम को झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम, यमुना के बाद चंबल का भी बढ़ा जलस्तर।
आगरा में बुधवार दोपहर एक बजे से मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। दोपहर तीन बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। अभी भी बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी और उमस से हल्की राहत मिल गई।
15 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 15 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, तेज बारिश के भी आसार हैं।
यमुना और चंबल का बढ़ा जलस्तर
यमुना का जल स्तर 149.60 मीटर तक पहुंच गया है जबकि चंबल का जलस्तर 115 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
13-Aug 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 60
14-Aug 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 60
15-Aug 27.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 60
16-Aug 27.0 34.0 Partly cloudy sky No warning 80 60
17-Aug 27.0 36.0 Partly cloudy sky No warning 80 60
18-Aug 27.0 36.0 Partly cloudy sky No warning 80 60