आगरालीक्स…आगरा में तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला. गर्मी से मिली राहत. कल से मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान
आगरा में दो दिन से शाम के समय तेज आंधी और बारिश से मौसम बदल गया है. अभी तक दिन में जहां भीषण गर्मी महसूस हो रही थी, उससे लोगों को राहत मिली है. तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आगरावासियों को अभी दो दिन और गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके बाद फिर से आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 12/04/25) 36.2
Departure from Normal(oC) -1.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/04/25) 19.6
Departure from Normal(oC) -2.9