आगरालीक्स…आगरा में 100 से अधिक बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप हुआ. विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों में मिल रहीं विभिन्न बीमारियों के लिए दिया परामर्श….
आगरा के राउंड टेबल इंडिया एसीआरटी 354 के सहयोग से दिल्ली गेट स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 100 से अधिक बच्चों को मुफ्त् परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिया गया. इसके अलावा दवाइयां भी निशुल्क दी गईं. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने शिविर का उद्घाटन किया और ऐसे शिविरों के आयोजन की सराहना भी की.

शिविर में डॉ. पियूष प्रसाद (निदेशक, प्रसाद हॉस्पिटल), डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. रविन्द्र भदौरिया एवंपीडियाट्रिक डायटीशियन भी उपस्थित रहे. डॉ. अनु प्रसाद एवं डॉ. सुकृति प्रसाद ने भी बच्चों व उनके परिजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए। राउंड टेबल इंडिया ACRT 354 से रोहिन प्रसाद (निदेशक, प्रसाद हॉस्पिटल व सचिव ACRT 354), डॉ. अर्पित अग्रवाल (चेयरमैन), राहुल अग्रवाल (वाइस चेयरमैन), सम्भव अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मधुरसचदेवा, आयुष अग्रवाल और कुशाग्र कुंद्रा भी शिविर में मौजूद रहे.
