आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. हवाएं चलीं और बादल भी छाए लेकिन गर्मी नहीं हुई कम. दिन के साथ अब रात का भी तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक
आगरा में आज सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आया. हवाएं चलती रहीं तो वहीं कभी—कभी बादलों की आवाजाही भी लगी रही लेकिन इसका कोई खास असर तापमान पर नहीं हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
आगरा में शुक्रवार को भी हवाएं चल सकती हैं. हालांकि गर्मी कम नहीं होगी और आने वाले दिनों में आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/04/25) 39.4
Departure from Normal(oC) 3.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/04/25) 27.1
Departure from Normal(oC) 6.0