Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra will soon be a metro city, investment will also be recognized globally, CM Yogi inaugurates tunnel construction of metro rail
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra will soon be a metro city, investment will also be recognized globally, CM Yogi inaugurates tunnel construction of metro rail

225

आगरालीक्स…सीएम योगी ने कहा है कि आगरा शीघ्र ही मेट्रो सिटी के रूप में उभरेगा। जी20 देशों के आतिथ्य को तैयार है। निवेश को भी वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलेगी।

सीएम ने टनल निर्माण कार्य का बटन दबाकर किया श्रीगणेश

सीएम योगी यहां रामलीला ग्राउंड पर आगरा मेट्रो रेल परियोजना, निर्माण के दूसरे चरण,  टनल निर्माण कार्य का बटन दबाकर श्री गणेश करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पीएम ने दिसंबर2020 में किया था शुभारंभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने दिसंबर 2020 में आगरा मेट्रो कार्य के भूमि पूजन का कार्य आगरा में आकर के किया था। इसके लिए जो लक्ष्य तय किया गया था कि अगस्त 2024 तक जो प्राथमिकता के आधार पर कॉरिडोर पूर्ण करना है।

मानकों को पूरा करते हो रहा है कार्य

यह पूरा कार्य 6 किलोमीटर का है, जिसमें 3 किलोमीटर एलिवेटेड है और 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड टनल के माध्यम से है। उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन, जिसके मार्गदर्शन में आगरा मेट्रो का कार्य चल रहा है , यह आगरा की पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशीलता, टीटी जैड की गाइडलाइन का पालन करते हुए, पर्यावरण के उन सभी मानकों को पूरा करते हुए,  समय से छह माह पूर्व ही प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य को संपन्न करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गंगा-यमुना है टनल के नाम

मुख्यमंत्री ने टीबीएम मशीन का जिक्र करते हुए कहा कि आज यहां पर गंगा और यमुना दो अंडरग्राउंड टनल निर्माण के कार्य का शुभारंभ हुआ है।

आगरा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ पर्यटन की सुविधाओं के विकास और रोजगार के बेहतर सृजन के लिए व पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस अत्याधुनिक साधन के लिये, यहां के जनप्रतिनिधि लम्बे समय से मांग करते रहे हैं।

इसी साल तक पूरा हो सकता प्रायरिटी कॉरोडोर

प्रयास है कि दिसंबर 2023 तक हम लोग प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य को जो लगभग 6 किलोमीटर है,  इसे पूरा करने में सफल होंगे।

इसके लिए दो कोरिडोर विकसित करने की स्वीकृति दी गई है, जो 29 किमी. व 400 मीटर लंबा है। प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।  सुरक्षा के सभी मानकों  को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने इस कार्य को पूरा कराने के लिए पीएम मोदी, यूपी मेट्रो कारपोरेशन से जुड़े अधिकारियों की भी सराहना की।

आगरा जी-20 सम्मिट को भी तैयार

सीएम योगी ने कहा कि आगरा जी-20 सम्मिट के अतिथियों का स्वागत  करने को तैयार है, जिसका भी उन्होंने निरीक्षण किया है, मुझे प्रसन्नता है कि बृजभूमि वैसे भी आतिथ्य सेवा के लिए विख्यात है।

आगरा में तीन सम्मिट होनी हैं

उन्होंने कहा कि तीन सम्मिट आगरा में होनी है,  10, 11, 12 और 13 को यहां पर आयोजित होगी, फिर अगस्त माह में तो सम्मिट यहां आयोजित होनी हैं, चार सिटी जो इसके लिये चयनित किए गए हैं उत्तर प्रदेश में, जिसमें आगरा भी शामिल है।

यूपी में कुल 11 सम्मिट होंगे। यह सभी कार्यक्रम आगरा में पर्यटन की संभावनाओं को, आगरा में निवेश की नई संभावनाओं को एक वैश्विक स्तर पर मान्यता देने में सफल होंगे

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष, भानू महाजन, मेयर नवीन जैन, विधायक डा0 जी0एस0 धर्मेंश, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह कुशवाहा, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डा0 प्रीतिन्दर सिंह, सीडीओ ए. मनिकन्डन,एडीए उपाध्यक्ष, चर्चित गौड़ आदि थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!