आगरालीक्स …आगरा में हाईप्रोफाइल महिला को 270 करोड़ रुपये की ड्राई फ्रूट्स की ठगी के मामले में किया अरेस्ट। जानें पूरा मामला।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली नील कमल पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था, पुलिस नील कमल की तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन वह नहीं पकड़ी गई। बुधवार को नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली पुलिस नें नील कमल को अरेस्ट कर लिया।
270 करोड़ रुपये की ठगी
पुलिस के अनुसार, आगरा के सिकंदरा की रहने वाली नील कमल ने मास्टमाइंड मोहित गोयल के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर 58 में दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइस हब नाम से कंपनी खोली, इसी में अपना कार्यालय बनाया। विदेशों से ड्राई फ्रूट्स मंगाकर सप्लाई करने लगे, कंपनियों का भुगतान भी किया। जैसे ही इनकी कंपनी चलने लगी, जिन कंपनियों से विदेश से ड्राई फ्रूट्स मंगााए जा रहे थे उन्हें भुगतान करने में देरी करने लगे। जब इस पर कंपनियों ने आपत्ति की तो उन्हें कुछ नकदी देने के बाद फर्जी चेक थमाने लगा। इस तरह करीब 250 करोड़ रुपये की कंपनियों के साथ ठगी कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की, इसमें सिकंदरा की रहने वाली नील कमल का भी नाम आया लेकिन वह पकड़ी नहीं जा सकी। पुलिस ने नील कमल पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।