आगरालीक्स ……आगरा में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, गर्भवती सावधानी बरतें, गर्मी में डीहाइड्रेशन घातक हो सकता है।

आगरा का तापमान लगातार बढ़ रहा है, अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। अप्रैल, मई और जून तक तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती को आती है। शरीर में पानी की कमी हो सकती है, उल्टी दस्त हो सकते हैं। इसलिए गर्भवती पानी की कमी न होने दें।
बार बार पानी पीएं, नीबू पानी का सेवन करें
गर्भवती पानी का सेवन अधिक करें लेकिन एक बार में ज्यादा पानी न पीएं। केवल पानी ही नहीं पीएं, नीबू पानी का सेवन करें तो ज्यादा अच्छा है। वहीं, ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें।